अक्ल दाढ़ (Akal Daad) क्या होता है? | What is Wisdom Teeth? in Hindi | Dr Amartya Prakash
About this video
अक्सर हम ये सुनते हैं कि अक्ल दाढ़ निकलने पर बहुत दर्द होता है और आप में से कई लोगों ने इसे अनुभव भी किया होगा। अक्ल दाढ़ को विस्डम टूथ कहा जाता है। दरअसल, अक्ल दाढ़ हमारे शरीर में एक अवशेषी अंग की तरह है जिसका उपयोग नहीं होता इसलिए धीरे धीरे ये विलुप्त होता जा रहा है। अक्ल दाढ़ एक अवशेषी अंग क्यों बन गया और इसके निकलने पर इतना दर्द क्यों होता है? साथ ही क्या इसे निकलवा देना ही ठीक है? इन सभी प्रश्नों का उत्तर इस वीडियो में दे रहे हैं डॉक्टर अमर्त्य प्रकाश।