क्यों की जाती है ब्लेफ्रोप्लास्टी? | What is Blepharoplasty? in Hindi | Dr Akshay G Nair
About this video
ब्लेफ्रोप्लास्टी, पलकों को ठीक करने के लिए की जाने वाली सर्जरी है। उम्र बढ़ने के कारण पलकों की मांसपेशियां कमज़ोर हो जाती हैं, जिससे त्वचा लटकने लगती है, ऊपरी पलकें झुक जाती हैं और निचली पलक के नीचे सूजे हुए बैग दिखाई देने लगते हैं। यह सर्जरी ऊपरी पलक से ढीली त्वचा और निचली पलक के नीचे से चर्बी हटाने के लिए की जाती है। आइए ओकुलोप्लास्टिक सर्जन डॉ अक्षय जी नायर से जानते हैं इस सर्जरी के बारे में।