अंडाशय, गर्भाशय और फैलोपियन ट्यूब में संक्रमण | Pelvic Inflammatory Disease in Hindi | Dr Karishma
About this video
महिलाओं के अपर जनाइटल ट्रैक्ट में यूट्रस, ओवरी, फैलोपियन ट्यूब और सर्विक्स आते हैं । इनमें से जब यूट्रस यानि बच्चेदानी, ओवरी यानि अंडाशय और फेलोपियन ट्यूब में जब इन्फेक्शन हो जाता है तो इसे पेल्विक इंफ्लामेटरी डिज़ीज़ (पीआईडी) कहते हैं। पीआईडी अधिकतर उन लोगों में देखा जाता है जो सेक्शुअली एक्टिव हैं और जिनके एक से ज़्यादा पार्टनर होते हैं। पीआईडी अनेक जटिलताओं को जन्म दे सकता है जिसमें कैंसर भी शामिल है। पीआईडी के क्या लक्षण हैं? इलाज कैसे होता है? और क्या इससे बचाव संभव है, बता रही हैं डॉ करिश्मा भाटिया।