बच्चों के दांत ख़राब होने से कैसे रोकें? | Early Childhood Caries (ECC) in Hindi | Dr Mayank
About this video
छोटे बच्चों के दांतों में कीड़ा लगना या फिर उनका ख़राब हो जाना आम तौर पर देखा जाता है। लगभग 6 साल तक के बच्चों के दांत दूध के होते हैं और इसलिए उन्हें बचाए रखना बहुत ज़रूरी है क्योंकि उनके ठीक से टूटने पर ही परमानेंट दांत सही से निकलते हैं। लेकिन किन्हीं कारणों से अगर समय से पहले ही छोटे बच्चों के दांत ख़राब होने लगे या उनमें कीड़े लग जाएं तो इसे अर्ली चाइल्डहुड केरीज कहते हैं। छोटे बच्चों के दांतों के ख़राब होने के बहुत से कारण हैं जिन्हें जानकर आपको हैरानी होगी। बच्चों के दांतों की सफ़ाई कैसे करें और उन्हें कीड़े लगने से कैसे बचाएं, बता रहे हैं डॉ मयंक।