आंख में फुंसी: कारण और उपचार | Stye/ Hordeolum: Treatment, Hindi | Prof Dr Vijay Pratap Singh Tomar
About this video
अंजनिह या आंख की फुंसी पलक के किनारे पर होने वाली एक लाल, दर्दनाक फुंसी होती है जो फोड़े या पिंपल जैसी दिखती है। यह पलक की तैलीय ग्रंथियों में बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण होती है। इसके लक्षणों में सूजन, दर्द, लालिमा, आंसू आना और कभी-कभी मवाद का पीला धब्बा दिखना शामिल है। यह आमतौर पर कुछ दिनों में अपने आप ठीक हो जाती है, गर्म सेक और सफाई से राहत मिलती है। आगे वीडियो में बता रहे हैं डॉक्टर विजय प्रताप सिंह तोमर।