पुरुष नसबंदी से डरें नहीं, अपनाएं परिवार नियोजन का आसान तरीक़ा | Dr Theertha Shetty on Vasectomy
About this video
परिवार नियोजन की ज़िम्मेदारी महिला और पुरुष दोनों की ही होती है। लेकिन अधिकतर महिलाओं को ही इसके लिए कई तरह के उपाय करने पड़ते हैं जबकि परिवार नियोजन का एक आसान और सुरक्षित उपाय पुरुष नसबंदी भी है जिसे वैसेक्टॉमी कहा जाता है। नसबंदी की प्रक्रिया, इसके फ़ायदे और इससे जुड़ी भ्रांतियों के बारे में बात कर रही हैं डॉ तीर्थ शेट्टी।