साइनस: लंबे अरसे से सर्दी-ज़ुकाम | Sinusitis/ Sinus Infection in Hindi | Dr Vibhuti

Dr Vibhuti6 August 20227:351.6K views

About this video

नाक और साइनस में इन्फ्लेमेशन होने को साइनस या साइनोसाइटिस कहते हैं। दरअसल, साइनस आपकी आंखों के बीच, चिक बोनस के पीछे और माथे की हड्डियों के भीतर खोखली जगह होते हैं जो म्यूकस बनाते हैं जिससे नाक में नमी बनी रहती है। इन साइनस में वैसे तो हवा भरी होती है लेकिन इन्फ्लामेशन के कारण इनमें द्रव्य भर जाता है और ये सर्दी ज़ुकाम का वो रूप ले लेता है जो काफी लंबे समय तक रहता है। साइनस में सूजन के कारण नाक बंद हो जाती है, सिर भारी लगता है, चेहरे पर दबाव महसूस होता है। इसलिए इसे आम सर्दी ज़ुकाम समझने की गलती न करें। साइनोसाइटिस के लक्षण, कारण और इलाज के बारे में जानकारी दे रही हैं डॉ विभूति, ईएनटी, हेड एंड नेक सर्जन।