Pimples: मुंहासे आने से कैसे रोकें? | Face Acne: Causes & Treatment in Hindi | Dr Rhea Shetty
About this video
युवावस्था में चेहरे पर मुंहासे या दाने आना बहुत सामान्य है। पर कुछ लोगों में ये गंभीर हो जाता है और इसके कारण चेहरे पर दाग-धब्बे और गड्ढे भी हो जाते हैं। एक्ने या मुंहासे कई तरह के होते हैं जिनमें ब्लैक हेड्स, व्हाइट हेड्स और दूसरे पस भरे दाने निकल आते हैं| मुंहासे आने के क्या कारण हैं? अलग अलग प्रकार के एक्ने का इलाज कैसे होता है और क्या इनके लिए घरेलू उपाय काम करते हैं? आइए जानते हैं डॉ रिया शेट्टी, चर्म रोग विशेषज्ञ से।