नाखून में फंगल इंफेक्शन: लक्षण और इलाज | Nail Fungus: How to Treat? in Hindi | Dr Sanchika Gupta
About this video
नाखून फंगल इंफेक्शन, जिसे ओनिकोमाइकोसिस भी कहा जाता है, नाखूनों में होने वाला एक सामान्य संक्रमण है। इसमें नाखून मोटे, टूटने वाले, पीले या भूरे रंग के हो जाते हैं और धीरे-धीरे उनका आकार भी बदल जाता है। अगर इसका समय पर इलाज न किया जाए तो यह संक्रमण दर्दनाक हो सकता है और नाखूनों को स्थायी रूप से नुकसान पहुंचा सकता है। नाखून में फंगल इंफेक्शन का इलाज कैसे करें? आइए, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. संचिका गुप्ता से इसके बारे में और जानें।