शरीर में विटामिन B12 की कमी कैसे पहचानें? | Vitamin B12 Deficiency in Hindi | Dr Ananya Mohanty
About this video
विटामिन B12 हमारे शरीर के लिए एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है, जो लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण, DNA बनाने, मस्तिष्क के स्वास्थ्य और नसों के सही कामकाज में अहम भूमिका निभाता है। शरीर में इसकी कमी होने पर कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, जिन्हें अक्सर लोग सामान्य थकान या कमजोरी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। विटामिन B12 की कमी के क्या लक्षण हैं? विटामिन B12 की कमी का इलाज कैसे किया जाता है? आइए, इंटरनल मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉ. अनन्या महांती से इसके बारेमें और अधिक जानें।