एग फ्रीजिंग: कब और क्यों कराएं? | Egg Freezing (Oocyte Crytopreservation), Hindi | Dr Ritu Hinduja

Dr Ritu Hinduja11 August 20229:31250 views

About this video

जब एक बच्ची अपनी माँ के गर्भ में होती है, उसी समय उसके अंडाशय में कितने अंडे होंगे इस बात का निर्धारण हो जाता है यानि अपने जन्म से ही हर लड़की के अंदर अंडों की अपनी अपनी संख्या होती है जो उम्र के साथ धीरे धीरे ख़त्म होती जाती है। इन्हीं अंडों के फर्टिलाइजेशन से भ्रूण का निर्माण होता है। लेकिन जैसे जैसे एक महिला की उम्र बढ़ती है, अंडों की क्वॉलिटी और संख्या में कमी आती है। ऐसे में उनके अंडों की क्वॉलिटी ख़राब ना हो और वे भविष्य में आसानी से माँ बन सकें, इसके लिए वे अपने अंडे फ्रीज़ करवा सकती हैं जिसे एग फ्रीज़िंग कहते हैं। क्या ये प्रक्रिया बहुत ही जटिल और दर्दनाक है? अंडों को कितने समय के लिए रखा जा सकता है और कितना सफल है ये पूरा प्रोसेस, बता रही हैं डॉ रितु हिंदुजा।