बच्चों के डर को कैसे पहचानें? | Fear in Children/ Pedophobia in Hindi | Rashmi Soin
About this video
बच्चे कई कारणों से डर जाते हैं। कभी-कभी वे अपने डर को माता-पिता से साझा करते हैं और कभी खुलकर नहीं बता पाते। कई बार माता-पिता इसे बहुत गंभीरता से नहीं लेते और इसका नतीजा ये होता है कि उनका डर जीवनभर उनके अंदर रह जाता है। इसलिए, ज़रूरी यह है कि अभिभावक अपने बच्चे के अंदर के डर को पहचानें और उन्हें उस डर से बाहर निकलने में मदद करें। कैसे? बता रही हैं डॉ रश्मि सोइन, काउंसलर एंड पेरेंट्स कोच।