पतले और झड़ते बाल! जानिए क्या है टेलोजन एफ्लूवियम? | Dr Prabha Singh Telogen effluvium in Hindi
Dr Prabha Singh Telogen31 December 202110:037.4K views
About this video
हमारे बालों की भी एक उम्र होती है। हमारे सिर के बाल पैदा होते हैं, बढ़ते हैं और फिर अपने आख़िरी फेज़ तक पहुँच कर झड़ जाते हैं। इस आख़िरी फेज़ को टेलोजन फेज़ यानि बाल झड़ने का फेज़ कहते हैं। सामान्य तौर पर 1 दिन में 70 से लेकर 100 बाल झड़ सकते हैं लेकिन अगर आपके बाल इससे ज़्यादा झड़ रहे हैं और पतले हो रहे हैं तो आपको इलाज की ज़रूरत है। टेलोजन एफ्लूवियम के बारे में बता रही हैं डॉ प्रभा सिंह।