ओसीडी - लक्षण, कारण और इलाज | Obsessive Compulsive Disorder (OCD) in Hindi | Dr Anurag Singh Sengar

Dr Anurag Singh Sengar13 October 202218:131.5K views

About this video

क्या बार-बार हाथ धोना, दिन में कई बार नहाना या फिर बार-बार सफ़ाई करते रहना सामान्य है? कुछ लोगों को अपने सामानों को बार बार ठीक करने की आदत होती है, चीज़ों का अपनी जगह पर ना होना या उसमें ज़रा सा भी बदलाव उन्हें पसंद नहीं आता। मनोचिकित्सा की दुनिया में इसे ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर के नाम से जाना जाता है जो कि एक मानसिक परेशानी है। ओसीडी से ग्रसित व्यक्ति के मन में अनचाहे विचार जन्म लेते हैं और साथ ही उन्हें कुछ कामों को करने की एक लत सी लग जाती है। ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर के बारे में लोग बहुत कम जानते हैं। इस वीडियो में मनोचिकित्सक डॉ अनुराग सिंह सेंगर आपको समझा रहे हैं इसके लक्षण, कारण और इलाज के बारे में।