कोरोना की कड़ी को तोड़ने में मददगार होगा बच्चों का टीकाकरण। Vaccination Drive for Kids | Dr Bilal Khan
About this video
कोरोना को हराने के लिए पिछले ढ़ाई साल से वैक्सीनेशन का काम जारी है जिसमें अलग अलग आयु वर्ग के लोगों को टीके लगाए गए हैं। अब इसी कड़ी में 12 से 14 साल तक के उम्र के बच्चों को भी टीके लगाए जाने का काम शुरू हो चुका है। 16 मार्च 2022 को 12 से लेकर 14 साल तक की उम्र के बच्चों को वैक्सीन की डोज़ दिए जाने की शुरुआत हो चुकी है। क्या आप भी इस उम्र के बच्चों के माता पिता हैं और अब तक अपने बच्चों को वैक्सीन नहीं लगवाया है? क्या टीकाकरण को लेकर आपके मन में किसी भी तरह के सवाल हैं जैसे बच्चों को कौन सी वैक्सीन लगाई जा रही है? ये कितने असरदार हैं? और क्या इसके कोई साइड इफेक्ट्स हैं? आपके सभी बातों का जवाब इस वीडियो में दे रहे हैं डॉ बिलाल खान, बाल रोग विशेषज्ञ।