कान का मैल साफ करने का सही तरीका क्या है? | Ear Wax: How to Clean? in Hindi | Dr Dinesh Kumar A
About this video
कान का मैल, जिसे सेरुमेन कहा जाता है, कान की नली में बनने वाला एक प्राकृतिक पदार्थ है। यह धूल, गंदगी और कीटाणुओं से कान की रक्षा करता है और कान को सूखने से बचाता है। सामान्य रूप से यह अपने आप बाहर निकल जाता है। लेकिन जब मैल अधिक मात्रा में जमा हो जाता है, तो कान में दर्द, सुनने में कमी, आवाज़ गूंजना, चक्कर या खुजली हो सकती है। रुई या नुकीली चीजों से कान साफ करना नुकसानदायक हो सकता है। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर द्वारा सुरक्षित तरीके से इसे निकलवाना चाहिए। आइए, ENT और हेड, नेक सर्जन डॉ. दिनेश कुमार ए से इसके बारे में और जानें।