नार्मल डिलीवरी: कैसे करें ख़ुद को तैयार? | Normal Delivery: How to Prepare Yourself? |Dr Reema Ranka
About this video
आपकी डिलीवरी नॉर्मल होगी या सिजेरियन, ये आपकी गर्भावस्था और प्रसव के समय की स्थितियों पर निर्भर करता है लेकिन अगर आप अपने लिए नॉर्मल डिलीवरी चाहती हैं तो काफ़ी हद तक हेल्दी प्रेग्नेंसी और सही तैयारियों के साथ आप इसे संभव बना सकती हैं। प्रसव प्राकृतिक हो और आप ऑपरेशन के झंझट से बच जाएं, इसके लिए ज़रूरी है कि आप गर्भावस्था की शुरुआत से ही तैयारियां शुरू कर दें। क्या आपके मन में नॉर्मल डिलीवरी को लेकर डर है? क्या आप जानना चाहती हैं कि नार्मल डिलीवरी के दर्द को कैसे मैनेज कर सकते हैं और कैसे करें बाकी तैयारियां, जानिए डॉ रीमा रंका से।