कंधों में जकड़न - कारण, इलाज़ | Dr Arpit Singh on Frozen shoulder in Hindi | Causes & Symptoms
About this video
हम अपने हाथों से हर दिन ना जाने कितने काम करते हैं और ये सब मुमकिन हो पाता है हमारे कंधों की मूवमेंट से। अगर हमारे कंधे किसी कारण से जकड़ जाएं तो हाथों को हिलाने में भी दिक्कत होगी। कंधों की इस जकड़न को फ्रोज़न शोल्डर के नाम से जाना जाता है। फ्रोज़न शोल्डर होने के क्या हैं कारण और कैसे होता है इसका इलाज, बता रहे हैं डॉक्टर अर्पित सिंह।