धूम्रपान से फेफड़ों पर क्या प्रभाव पड़ता है? | How Smoking Affects Your Lungs? | Dr Sidhaant Nangia
About this video
धूम्रपान यानि स्मोकिंग से आपके फेफड़े बुरी तरह प्रभावित होते हैं। सिगरेट और बीड़ी जैसे उत्पादों में कई हानिकारक केमिकल्स होते हैं जो आपके ख़ून में जाकर मिल जाते हैं और धीरे धीरे धमनियों की ख़ून ले जाने की क्षमता को कम कर देते हैं। लंबे समय से स्मोकिंग करने वाले लोगों में सांस और फेफड़े से संबंधित बीमारियां तो होती ही हैं, साथ ही कैंसर का रिस्क भी बढ़ जाता है। स्मोकिंग से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दे रहे हैं पल्मोनोलॉजिस्ट डॉक्टर सिद्धांत नांगिया।