माहवारी के समय कम या अधिक फ्लो। Heavy or Less Flow During Periods in Hindi | Dr Karishma Bhatia
About this video
कुछ महिलाओं को माहवारी के समय हेवी फ्लो होता है जबकि कुछ को बहुत कम। कुछ औरतों और लड़कियों में पीरियड साइकिल बहुत छोटी होती है जबकि कुछ में ये 5-6 दिन तक भी चल सकती है। ऐसे में घबराने वाली बात नहीं है क्योंकि हर महिला का शरीर अलग होता है और उनके अंदर होने वाले हॉर्मोनल बदलाव भी अलग होते हैं इसलिए पीरियड्स के पैटर्न भी अलग अलग हो सकते हैं। अपने पीरियड्स के बारे में आपको और क्या बातें जानने की ज़रूरत है और इस दौरान होने वाली परेशानियों का कैसे हो सकता है निपटारा, बता रही हैं डॉ करिश्मा भाटिया।