बच्चों में खून की कमी: लक्षण, इलाज| Anaemia in Children, in Hindi | Lack of Blood | Dr Deepak Gupta
About this video
हमारे ख़ून में रेड ब्लड सेल्स यानि आरबीसी होते हैं जिसमें हीमोग्लोबिन नाम का प्रोटीन मौजूद होता है। इस हीमोग्लोबिन में आयरन होने के कारण हमारे ख़ून का रंग लाल दिखता है। क्योंकि हीमोग्लोबिन ही पूरे शरीर में आक्सीजन पहुंचाने का काम करता है इसलिए ख़ून में इसकी एक निश्चित मात्रा होनी चाहिए। हीमोग्लोबिन कम होने के कारण एनीमिया होता है। हमारे देश में बहुत से बच्चों में हीमोग्लोबिन की कमी देखी जाती है। किन बच्चों में एनीमिया होने की संभावना अधिक है और उनमें कितनी गंभीर हो सकती है ख़ून की कमी, आइए जानते हैं डॉ दीपक गुप्ता, कंसल्टेंट पीडियाट्रिशियन से।