क्या सिजोफ्रेनिया का इलाज संभव है? | Is Schizophrenia Treatable? in Hindi | Dr Jyoti Sangle
About this video
ये सच है कि आज भी हमारा समाज मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों या बीमारियों से जूझ रहे लोगों को या तो पागल या फिर अपने लिए ख़तरनाक मानता है और इसलिए उन्हें अपने से अलग थलग कर दिया जाता है। इस अलग थलग रहने की वजह से ही मानसिक बीमारियाँ आज भी एक अभिशाप की तरह बनी हुई हैं। दरअसल, हमारे दिमाग में कई तरह के रसायन होते हैं जिनमें किसी तरह की गड़बड़ी होने की वजह से अलग अलग तरह की मानसिक बीमारियां देखी जाती हैं जिनमें से एक है सिज़ोफ्रेनिया। क्या सिज़ोफ्रेनिया जेनेटिक है? क्या इसका इलाज संभव है? क्या सिज़ोफ्रेनिया स्प्लिट पर्सनालिटी डिसऑर्डर है? इसके लक्षण क्या हैं? आइए जानते इन सभी सवालों के जवाब कंसल्टेंट साइकियाट्रिस्ट डॉ ज्योति सांगले से।