मलेरिया: जानिए बचाव के उपाय | Malaria (Plasmodium Infection) in Hindi | Dr Sonia Dhami

Dr Sonia Dhami25 April 20226:041.5K views

About this video

मलेरिया, प्लासमोडियम पैरासाइट के कारण होने वाला इंफेक्शन है। ये परजीवी मादा एनोफ़िलीज़ मच्छरों के काटने से व्यक्ति के शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। भारत समेत दुनिया भर के ऐसे देश जहां बहुत गर्मी और बारिश होती है, वहां इन मच्छरों के पनपने के लिए सबसे अनुकूल वातावरण होता है। भारत में बरसात के मौसम में बहुत अधिक मलेरिया के मरीज़ देखने को मिलते हैं और कुछ मामलों में ये जानलेवा साबित हो सकता है। इसे देखते हुए हर साल 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है। आप अपने और अपने परिवार को मलेरिया से कैसे बचाएं? मलेरिया के ख़िलाफ़ इस मुहिम में आप कैसे दे सकते हैं योगदान? जानिए डॉ सोनिया धामी से।