हार्ट अटैक: जानें कारण, लक्षण और इलाज के तरीक़े। Dr Akshaya Pradhan on heart attack in Hindi
About this video
हमारे दिल तक जाने वाली नसों में लगातार कॉलेस्ट्रॉल जमा होता रहता है लेकिन जब कॉलेस्ट्रॉल का थक्का इतना ज्यादा जम जाए कि इससे इन नसों में ख़ून की आवाजाही रूक जाए, तो इसे हार्ट अटैक कहा जाता है। ख़ून की गति बाधित होने से दिल की मांसपेशियों को पंप करने के लिए ख़ून नहीं मिल पाता और मरीज़ को सीने में दर्द होता है। क्यों हार्ट है घातक और कैसे होता है इसका इलाज, साथ ही क्या हैं इसके लक्षण, बता रहे हैं डॉ अक्षय प्रधान, कार्डियोलॉजिस्ट।