क्या है ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया? | What is Trigeminal Neuralgia? in Hindi | Dr Kailash Kothari

Dr Kailash Kothari16 September 202310:4132K views

About this video

ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया एक प्रकार का तंत्रिका दर्द है जो चेहरे को प्रभावित करता है। मरीज़ इस दर्द को बिजली के झटके जैसा तीव्र बताते है जो कुछ सेकंड से लेकर मिनटों तक रहता है। ट्राइजेमिनल नर्व कपाल की पांचवीं तंत्रिका है जो मस्तिष्क के निचले हिस्से से शुरू होती है और चेहरे के ऊपरी, मध्य और निचले हिस्सों में बंटी होती है। पांचवीं क्रेनियल नर्व में क्या समस्या हो जाती है? इसका इलाज कैसे होता है? आइए जानते हैं स्पाइन विशेषज्ञ डॉ कैलाश कोठारी से।