कोई डिप्रेशन में हो तो कैसे करें मदद? | Helping Someone with Depression in Hindi | Mamta Jain
About this video
क्या आप किसी ऐसे इंसान को जानते हैं जो डिप्रेशन यानि अवसाद से जूझ रहा हो? क्या आप उसकी मदद तो करना चाहते हैं लेकिन क्या करें, कैसे करें?, इसके बारे में आपको जानकारी नहीं है। डिप्रेशन होने से आप कमज़ोर नहीं हो जाते। किसी भी शारीरिक बीमारी की तरह डिप्रेशन को भी लोगों और समाज के साथ की ज़रूरत है। डिप्रेशन से ग्रस्त लोगों को आपकी सहानुभूति नहीं बल्कि उन्हें समझने की ज़रूरत है। यह सिर्फ़ एक मानसिक बीमारी नहीं है बल्कि यह आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को भी प्रभावित करती है। इस वीडियो में जानिए मनोवैज्ञानिक ममता जैन से कि डिप्रेशन से गुज़र रहे किसी व्यक्ति की आप कैसे कर सकते हैं मदद।