सिजेरियन डिलीवरी: खुद को करें तैयार | C-section Rehab in Hindi | Dr Saloni Jain
About this video
बच्चे को जन्म देने के लिए जिन लोगों की किन्हीं कारणों से नॉर्मल डिलीवरी नहीं हो पाती, उनके पास सिजेरियन डिलीवरी का ऑप्शन रहता है जिसमें ऑपरेशन करके बच्चे को बाहर निकाला जाता है। बाकी कई तरह के ऑपरेशन की तरह इसमें भी एक बड़ा सा चीरा लगता है और यही वजह है कि बहुत से लोगों के मन में सिजेरियन को लेकर डर है। सिजेरियन डिलीवरी को लेकर कई तरह की गलतफहमियां भी मौजूद हैं। क्या सिजेरियन डिलीवरी के लिए खुद को तैयार करने की ज़रूरत है? ऑपरेशन के बाद किस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है और आपको पूरी तरह से फिट होने में कितना समय लग सकता है? इन सभी सवालों का जवाब इस वीडियो में दे रही हैं डॉ सलोनी जैन।