शिशुओं में दस्त को कैसे रोकें? | How to Prevent Diarrhoea in Newborns? in Hindi | Dr Ashutosh Kapoor
About this video
नवजात शिशुओं में डायरिया बहुत आम है। ज्यादातर नई मांएं बच्चों में पानी की तरह पतला शौच करने की शिकायत करती हैं। बुखार के साथ बार-बार पानी जैसा मल होना, बच्चे का ठीक से दूध न पीना और सुस्त होना जटिल हो सकता है। इसके अलावा, शरीर से पानी निकलने के कारण बच्चे का सुस्त होना गंभीर है। इसलिए, यदि बच्चा सुस्त है और लगातार दस्त हो, तो डॉ से परामर्श करना चाहिए| आइए शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ आशुतोष कपूर से जानते हैं शिशुओं में डायरिया के उपचार और रोकथाम के बारे में।