वर्टिगो: समय रहते लक्षणों को पहचानें | Vertigo in Hindi | Signs & Treatment | Dr Satish Kumar
About this video
जब आपको चक्कर आते हैं तो ऐसा लगता है कि सारी धरती घूम रही है यानि आसपास की सभी चीज़ें घूमती और हिलती नजर आती हैं। थकावट, चिंता या कभी किसी और कारण से चक्कर आना कोई बड़ी समस्या तो नहीं है लेकिन अगर आपको बार बार चक्कर आए और साथ ही उल्टी जैसा भी महसूस हो, तो यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। चक्कर आने के कई कारण हैं और इनका इलाज भी मौजूद है। चक्कर आने की समस्या को वर्टिगो कहते हैं जिसके बारे में विस्तार से समझा रहे हैं डॉक्टर सतीश कुमार।