वरिष्ठ नागरिकों के लिए सही डाइट | Diet for Elderly/ Senior Citizens in Hindi | Dr Mujtaba Waris
About this video
घर में मौजूद बूढ़े-बुज़ुर्गों को ना सिर्फ़ हमारे देखभाल और प्यार की ज़रूरत है बल्कि उनके पोषण का ध्यान रखना भी बहुत ज़रूरी है। उनके शरीर में एनर्जी और ताक़त बनाए रखने के लिए इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि उन्हें आप हर रोज़ क्या खिलाएं? अधूरे पोषण के कारण उन्हें कई तरह के रोग हो सकते हैं या बीमारी बढ़ जाने का ख़तरा होता है। बढ़ती उम्र में बुज़ुर्गों को क्या खिलाएं? किस तरह का भोजन उनके लिए है सबसे फायदेमंद? आइए जानते हैं डॉ मुज्तबा वारिस, सीनियर रेजिडेंट, गैरियाट्रिक मेडिसिन स्पेशलिस्ट से।