क्या हैं 6 इन 1 वैक्सीन के फ़ायदे? | Benefits of 6 in 1 Vaccine, in Hindi | Dr Shashank Trivedi
About this video
जन्म के बाद ख़तरनाक बीमारियों से बचाव के लिए बच्चों को कई तरह के टीके लगाए जाते हैं। ये टीके बच्चों को अलग अलग समय पर लगाए जाते हैं। भारत में इन टीकों को कुछ कॉम्बिनेशन में एक साथ लगाया जाता है। इसी में एक कड़ी जुड़ती है 6 इन 1 वैक्सीन की जो कि एक हेक्सावैलेंट यानि छह टीकों का समूह है जिसे अलग अलग लगाने की बजाय एक ही टीके के रूप में लगाया जाता है। कैसे काम करता है ये टीका? किन ख़तरनाक रोगों के ख़िलाफ़ लड़ती है ये वैक्सीन और क्या हैं इसके फ़ायदे, बता रहे हैं डॉ शशांक त्रिवेदी।