क्यों ख़तरनाक है पोलियो - जानें इसके लक्षण और उपचार | Dr Vinod Kumar on Polio in Hindi | Treatment
About this video
पोलियो, वायरस के कारण होने वाली एक ऐसी बीमारी है जिससे व्यक्ति को पोलियो माइलाइटिस नामक रोग हो जाता है। कुछ साल पहले तक भारत में पोलियो के मरीज़ों की संख्या बहुत अधिक पायी जाती थी लेकिन दुनियाभर के कई देशों के साथ साथ भारत में भी इसका पूरी तरह से उन्मूलन करने के लिए कई वर्षों तक पोलियो टीकाकरण अभियान चलाया गया जिसके कारण अब हमारे देश में पोलियो के मरीज़ देखने को नहीं मिलते और यह अभियान आज भी जारी है। पोलियो के कारण, लक्षण और उपचार के बारे में और अधिक जानते हैं डॉक्टर विनोद कुमार से।