डिलीवरी के बाद: इंफेक्शन से कैसे बचे? | Post-partum Infection in Hindi | Dr Snigdha Chatterjee
About this video
नॉर्मल या सिजेरियन चाहे आप किसी भी तरह की डिलीवरी के बाद रिकवर हो रही हों, इस दौरान अगर आप स्वच्छता का पूरा ध्यान नहीं रखतीं तो आपको कई तरह के इंफेक्शन का ख़तरा हो सकता है। डिलीवरी के बाद अपने निजी अंगों की अच्छी तरह से सफ़ाई करनी चाहिए ताकि आप संक्रमण से बच सकें लेकिन अधिकतर महिलाओं को इसके बारे में जानकारी नहीं है। पोस्ट पार्टम इंफेक्शन से बचने के तरीक़े और स्वच्छता बनाए रखने के बारे में बता रही हैं डॉ स्निग्धा चटर्जी।