बुज़ुर्गों में बढ़ती कमज़ोरी: क्या है फ्रेलिटी? | What is Frailty? in Hindi | Dr Mujtaba Waris
About this video
क्या आपके घर में बूढ़े बुजुर्ग हैं और आप उनके खाने पीने के साथ ही बाकी चीज़ों का पूरा ख़्याल रखते हैं। बावजूद इसके वे लगातार कमज़ोर हो रहे हैं और अपने रोज़मर्रा के काम भी नहीं कर पा रहे हैं? क्या उम्रदराज़ होने पर ऐसा होना सामान्य है? हमें लगता है कि बुजुर्गों में थकावट और कमज़ोरी सामान्य है लेकिन यह पूरी तरह सच नहीं है। हो सकता है उनके अंदर फ्रेलिटी डेवलप हो रही हो। क्या होती है फ्रेलिटी? किस तरह वृद्ध लोगों को ये प्रभावित करती है? बता रहे हैं डॉ मुज्तबा वारिस, गैरियाट्रिक मेडिसिन स्पेशलिस्ट।