क्या ब्रोंकाइटिस संक्रामक है? | Bronchitis in Hindi | Dr Sidhaant Nangia
About this video
हमारे फेफड़े स्पंज की तरह होते हैं जो सांस लेने पर ऑक्सीजन को सोख कर उसे शरीर में भेजते हैं। फेफड़ों में ट्यूब जैसी संरचना होती है जिसे ब्रोंक्योल्स कहा जाता है। इन्हीं ब्रोंक्योल्स द्वारा हवा फेफड़ों के अंदर जाती है । फेफड़ों की इन ट्यूब जैसी संरचना में जब इंफ्लामेशन हो जाता है तो इसे ब्रोंकाइटिस कहा जाता है। ब्रोंकाइटिस के कारण व्यक्ति को क्या परेशानियां होती हैं? कौन से लक्षण दिखते हैं और कैसे होता है इलाज? बता रहे हैं पल्मोनोलॉजिस्ट डॉक्टर सिद्धांत नांगिया।