नवजात की गर्भनाल की देखभाल कैसे करें? | Umbilical Cord Care in Newborns, Hindi | Dr Ayush Varshney
About this video
जन्म के बाद बच्चे के गर्भनाल को मां के शरीर से अलग कर दिया जाता है। ये धीरे-धीरे सूखकर शिशु के शरीर से झड़ जाता है। मगर इसके सूखने तक विशेष ध्यान रखना चाहिए नहीं तो नाभि में इंफेक्शन का ख़तरा रहता है। अगर नाभि में चोट लग जाए, ख़ून या पस निकले, तो क्या करना चाहिए? साथ ही बच्चे को कैसे नहलाएं और डायपर पहनाएं? इस वीडियो में बता रहे हैं डॉ आयुष वाषर्णे, बाल रोग विशेषज्ञ।