टीनेजर्स के साथ मज़बूत रिश्ते कैसे बनाये? | Healthy Relationships with Teenagers | Rashmi Soin
About this video
बच्चे जब छोटे होते हैं तो माँ बाप उनसे बेइंतहा प्यार करते हैं और उनके बीच किसी भी तरह की दीवार नहीं होती लेकिन जैसे जैसे बच्चे बड़े होते हैं माता पिता और उनके बीच संवाद कम होता जाता है। कुछ भी कहने और बताने में एक झिझक पैदा हो जाती है। माता पिता का प्यार अपने बच्चों के लिए कभी भी कम नहीं होता तो भला उनके साथ बातचीत कम हो जाने की क्या है वजह? आप अपने बच्चे को ग़लतियों पर किस तरह समझाते हैं? क्या आपका रिश्ता पहले की तरह ही मजबूत है? किशोरों के साथ किस तरह का व्यवहार करें और किस तरह रिश्तों को करें और भी मज़बूत, बता रही है रश्मि सोइन, काउंसलर एंड पेरेंट कोच।